image 13 2

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल पंपों में लगी कतारें

बड़ी ख़बरें

अमेरिका-ईरान जंग ने दुनिया भर में तेल महंगा कर दिया, असर भारत पर भी
नई दिल्ली। भारत में साल 2022 के बाद शु्क्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी के दाम भी 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद भी फ्यूल स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दरअसल लोगों की कोशिश थी कि वे दाम बढ़ने से पहले वाहन की टंकी फुल करवा लें।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी। पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो की दर से बढ़ाई गई हैं, जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो गई है। लोग बड़ी मात्रा में फ्यूल खरीदने के लिए पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि लोकल आउटलेट्स पर नई दरें पूरी तरह से लागू होने से पहले ही अपने वाहनों की टंकियां भरवाने के लिए दौड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *