20260615194f scaled 1

दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

बड़ी ख़बरें

पटना में दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों उम्मीदवारों ने कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 27 मई को आयोजित परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिसकी शिकायत संबंधित विभागों और अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज परिसर से जेपी गोलंबर तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा परीक्षा को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *