af100328344b5556e83a74f1a07912281677311496096646 original

राजस्थान में भर्तियों के लिए सीईटी का नियम बदला अब निगेटिव मार्किंग होगी

भारत 2

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2026 की तैयारियां शुरू की है। इस बार सीईटी के नियमों और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव होगा। इस बार सीईटी में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसके साथ ही सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा नवंबर 2026 और सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। इन परिक्षाओं में पास करने वाले युवाओं के लिए ही राज्य की करीब 19 से 23 बड़ी भर्तियों का रास्ता खुलेगा। इसमें पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), कनिष्ठ लेखाकार, एलडीसी, प्लाटून कमांडर, छात्रावास अधीक्षक और पुलिस कॉन्स्टेबल जैसी भर्तियां शामिल हैं। दरअसल, सीईटी सर्टिफिकेट की वैधता सिर्फ 1 साल थी। इस अब बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। वहीं, पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी रहेगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीईटी स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। आवेदन करीब एक महीने तक लिए जाएंगे और परीक्षा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। वहीं सीईटी सीनियर सेकंडरी स्तर के आवेदन जुलाई में शुरू हो सकते हैं, जबकि परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *