ram charan 273231347

‘पेड्डी’ में राम चरण का नया लुक देख फैंस हुए दिवाने

मनोरंजन​

मुंबई। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी को लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण चर्चा में बने हुए हैं।  दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले राम चरण का नया हेयरस्टाइल इंटरनेट पर छा गया है। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं और लोग उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता का बदला हुआ अंदाज और स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राम चरण के नए लुक की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता लंबे बालों, ब्लैक गॉगल्स और बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। अलग-अलग पोज में क्लिक की गई इन तस्वीरों ने प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। आलिम हाकिम ने तस्वीरों को साझा करते हुए फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *