1779681319Yogi

गर्मी की छुट्टियों पर CM योगी का बच्चों को संदेश, परिवार और प्रकृति से जुड़ने की दी सलाह

बड़ी ख़बरें 2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक खास संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से बच्चों को छुट्टियों का आनंद लेने, नई चीजें सीखने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए खुशी, उत्साह और नई खोजों का अवसर होती हैं।

सीएम योगी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को ननिहाल और ददिहाल जरूर लेकर जाएं ताकि वे अपने रिश्तों और पारिवारिक संस्कारों को करीब से समझ सकें। साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाने, पेड़-पौधों और ग्रामीण जीवन से जोड़ने की भी सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास और खुशहाल बचपन के लिए बेहद जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *