उत्तर भारत में तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। हाल के दिनों में दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, जबकि यूपी के कई शहरों में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। 29 मई से जून की शुरुआत तक देश के ज्यादातर हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।


