image 100

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की स्वास्थ्य और कृषि विकास पर अहम चर्चा

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, अस्पतालों की सुविधाओं, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर इलाज पहुंचाने तथा चिकित्सा ढांचे को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने और कालाबाजारी रोकने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने तथा केंद्र-राज्य सहयोग से स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में विकास तेज करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *