अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एकजुट हों मुस्लिम देश
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने एक विशेष संदेश जारी कर हज की अहमियत को रेखांकित करते हुए ईरान विरोधी ताकतों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। मंगलवार सुबह जारी किए गए इस संदेश में ईरान और अन्य मुस्लिम देशों के संघर्ष का प्रमुखता से जिक्र करते हुए कि सभी खाड़ी के देश अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एकजुट हैं। खामेनेई के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में सर्वोच्च नेता के हवाले से कहा गया, समय का पहिया पीछे नहीं घूमता। खाड़ी देशों की ताकतें अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगी और अमेरिका को अब इस क्षेत्र में साजिशें रचने व ठिकाने बनाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं मिलेगी।


