NEET Paper Leak

NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच पर कुछ समय तक खुद नजर रखेगी। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार परीक्षा के पेपर कैसे लीक हो रहे हैं और इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। अदालत ने कहा कि युवाओं की मेहनत और भरोसे को इस तरह टूटने नहीं दिया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह एक अलग हलफनामा दाखिल कर परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की योजना बताए। साथ ही NTA को मजबूत करने और भविष्य में पेपर लीक रोकने के उपायों की जानकारी भी मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *