रुड़की के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस को कमरे से कीटनाशक पदार्थ भी मिला है। जानकारी के मुताबिक, होटल के एक कमरे का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुला और अंदर से बदबू आने लगी। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कोशिश के बाद दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।


