image 2026 07 03T131212.702

दिल्ली में छह महीने में 226 बच्चे लापता, पुलिस ने सभी को सुरक्षित परिवारों से मिलाया

जुर्म 2

नई दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले में वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान 226 बच्चों समेत कुल 866 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लापता लोगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिला दिया। जून महीने में ही 193 लोगों को खोजा गया, जिनमें 48 बच्चे शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय पूछताछ और रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर तलाश की। अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के लापता होने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *