Accident 47 1783007898465

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर के पिलर से टकराया टेंपो, तीन कीमौत

जुर्म

नई दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। भैंसों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस, दमकल और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक भैंस और उसका बछड़ा भी घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *