नई दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 765.6 किलोग्राम गांजा, आठ मोबाइल फोन, करीब चार लाख रुपये नकद और कुछ आभूषण बरामद किए। जांच में सामने आया कि गिरोह त्रिपुरा और ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्लाई करता था। पुलिस ने लगभग 36 घंटे तक कई राज्यों में निगरानी के बाद कार्रवाई की। मुख्य खेप पंजाब के लुधियाना स्थित एक गोदाम से बरामद हुई। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश और जांच जारी है।


