देश में ई20 पेट्रोल से माइलेज घटने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कोई भी आम कार मालिक या डैशबोर्ड देखकर वाहन का सही माइलेज तय नहीं कर सकता। उनके अनुसार, माइलेज की सटीक जांच केवल अधिकृत डीलरशिप पर मौजूद विशेष उपकरणों से ही संभव है। यह बयान तब आया है जब कई वाहन मालिक ई20 पेट्रोल के बाद माइलेज कम होने की शिकायत कर रहे हैं। सरकार पहले भी स्वीकार कर चुकी है कि कुछ वाहनों में ई20 के उपयोग से ईंधन दक्षता में 3 से 5 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, हालांकि प्रदर्शन का आकलन केवल माइलेज से नहीं किया जाना चाहिए।


