नई दिल्ली। भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का नाम सूची में शामिल न होने से कैबिनेट में संभावित बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, पार्टी ने तरुण चुघ और सतीश पूनिया को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। इस बीच पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है।


