6a2e87cf81956 donald trump mojtaba khamenei 145153825 16x9 1

अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल के दाम में गिरावट, राहत की बढ़ी उम्मीद

विश्व 2

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों के दाम कई प्रतिशत तक नीचे आए। तेल कीमतों में कमी से भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियां बाजार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें नरम बनी रहती हैं, तो इसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *