67fbee5ad1dbc delhi child trafficking 130317220 16x9 1

दिल्ली में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

जुर्म

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 106.68 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, 1.01 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पहले महिला को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फॉरेंसिक जांच में बरामद पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि जब्त नकदी नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई थी। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *