WhatsApp Image 2026 06 27 at 2.01.48 PM

नशीला जूस पिलाकर यात्रियों को लूटने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

जुर्म

नई दिल्ली में पुलिस ने आईएसबीटी क्षेत्र से यात्रियों को नशीला पेय पिलाकर लूटने वाले 35 वर्षीय आरोपी फिलिप उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके पास से नशीली गोलियां, चोरी का पर्स, घड़ी और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी बस अड्डों पर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों से दोस्ती करता था और उन्हें जूस या सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद वह नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *