नई दिल्ली के नरेला इलाके में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24-25 जून की रात की है, जब मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने दो भाइयों पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 30 वर्षीय मुस्तकीम की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच, स्थानीय सूचना और लगातार छापेमारी के बाद आरोपियों को पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू, सूआ और स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। मामले की आगे जांच जारी है।


