नई दिल्ली में पुलिस ने आईफोन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया आईफोन-13, चोरी की बाइक और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े व जूते बरामद किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से मोबाइल स्नैचिंग के दो और वाहन चोरी के एक मामले का भी सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है|


