image 97

औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी ग्राहकों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाए प्रतिबंध

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए गैर-घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पर लागू सभी सेक्टर-आधारित प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। इस फैसले से उद्योगों और व्यवसायों को गैस की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर होगी। सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को सामान्य स्तर पर बहाल करने के साथ संकट के दौरान लागू कुछ अस्थायी व्यवस्थाओं में भी ढील दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, घरेलू उत्पादन और आयातित एलपीजी की उपलब्धता में सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों और व्यावसायिक संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *