बीजिंग। बांग्लादेश के साथ बंदरगाह विकास और तीस्ता नदी जल प्रबंधन समेत कई अहम समझौतों के बाद चीन ने कहा है कि उसका सहयोग किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत, बांग्लादेश और चीन के बढ़ते रिश्तों पर नजर बनाए हुए है। हाल ही में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन का चयन किया। यात्रा के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने तीस्ता नदी प्रबंधन और अन्य जल परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इस घटनाक्रम को क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


