WhatsApp Image 2026 07 01 at 12.25.37 PM

दिल्ली में फर्जी कांस्टेबल बनकर करता था वसूली, आरोपी गिरफ्तार

जुर्म 2

दिल्ली पुलिस ने वर्दी पहनकर खुद को कांस्टेबल बताकर लोगों से वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय शाहरुख खान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। जांच में पता चला कि वह सिविल डिफेंस वॉलंटियर है, लेकिन पुलिस की वर्दी पहनकर सड़क पर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों से अवैध वसूली करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जी वसूली के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *