दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। अधिकारियों ने करीब 1.47 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद करते हुए एक बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने एयरपोर्ट के वॉशरूम के फ्लश बटन के अंदर सोने से भरे पाउच छिपा दिए थे। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कस्टम टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने तस्करी की बात स्वीकार कर ली। सोना जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।


