बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों की समीक्षा के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। दौरे में जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा। नितिन नबीन जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह युवाओं के साथ ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेकर उनके विचार जानेंगे और संगठन की भावी दिशा पर चर्चा करेंगे।


