4503441 untitled design 2026 07 07t115120.109

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, महासचिव का इस्तीफा मंजूर

बड़ी ख़बरें

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में बड़े फैसले लिए गए। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। उनकी अनुपस्थिति में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। ट्रस्ट ने घटना पर गहरा दुख और शर्म व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों ने पारदर्शिता बनाए रखने और श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *