ANI 20260706063322

भारी बारिश से बढ़ा चिनाब का जलस्तर, बगलिहार बांध के तीन गेट खोले गए

बड़ी ख़बरें 2

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। बढ़ते जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए रामबन जिले स्थित बगलिहार जलविद्युत परियोजना के तीन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। प्रशासन ने बताया कि यह कदम बांध की सुरक्षा और नदी के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए उठाया गया है। डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्रों में भी लगातार बारिश जारी है, जिससे हालात पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *