नई दिल्ली। राजधानी के रोहिणी सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पीछे निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि मलबे में 5 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं। दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 4:20 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।


