1280px Shri Ram Janambhoomi Mandir 2C Ayodhya Dham

राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच तेज, एसआईटी ने दर्ज किया अहम बयान

बड़ी ख़बरें

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और जमीन खरीद से जुड़े आरोपों की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हिंदू धर्मसेना प्रमुख संतोष दुबे से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। दुबे ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सहित कुछ पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए और दावा किया कि उनके पास इन आरोपों के समर्थन में दस्तावेज मौजूद हैं। एसआईटी ने उनसे सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *