adah sharma1593267641 1712403900

मराठी फिल्म ‘गजरा’ से अदा शर्मा का नया सफर शुरू

मनोरंजन​

अभिनेत्री अदा शर्मा मराठी फिल्म ‘गजरा’ के जरिए मराठी सिनेमा में अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने करियर की शुरुआत में सलाह दी थी कि भारत की हर भाषा की फिल्मों में काम करें, ताकि अलग-अलग संस्कृतियों और किरदारों को समझने का अवसर मिले। इसी सोच के साथ अदा ने हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। उनका कहना है कि वह खुद को पैन-इंडियन कलाकार मानती हैं और किसी भी भाषा या शैली के किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गजरा’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक रहस्यपूर्ण कहानी पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *