WhatsApp Image 2026 07 23 at 12.49.49 PM

दिल्ली पुलिस ने 7 साल से फरार घोषित अपराधी को गुजरात से किया गिरफ्तार

जुर्म

नई दिल्ली पुलिस की एंटी-जंप बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल ने करीब सात साल से फरार घोषित अपराधी समीर खान उर्फ नईम उर्फ हबीब (38) को गुजरात से गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2023 में चोरी के एक मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आने वाला है, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह गुजरात में रह रहा था और वहां एनडीपीएस से जुड़े एक बड़े मामले में भी आरोपी रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली और गुजरात में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *