WhatsApp Image 2026 07 23 at 12.49.32 PM

दिल्ली के करोल बाग में इमारत में लगी आग, दो छात्र सुरक्षित निकाले गए

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत की ऊपरी मंजिल पर पीजी संचालित था, जबकि निचली मंजिल पर जूते बनाने की एक छोटी फैक्ट्री चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पीजी में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। एहतियात के तौर पर आसपास सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था भी की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *