नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए डिजिटल लोकल पास की सुविधा शुरू की है। इस पास की मदद से पात्र वाहन चालक एक महीने तक संबंधित टोल प्लाजा से कई बार बिना अलग-अलग टोल शुल्क दिए आवागमन कर सकेंगे। फिलहाल यह सेवा दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर लागू की गई है और आगे इसे अन्य टोल प्लाजा तक बढ़ाया जाएगा। पास बनाने के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप में वाहन की जानकारी दर्ज करनी होगी। पात्रता सत्यापित होने के बाद पूरा पास ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा।


