image 2026 08 01T122218.224

प्राकृतिक मिठास का खजाना है खजूर, देता है भरपूर ऊर्जा और पोषण

लाइफस्टाइल

सूखा खजूर प्राकृतिक मिठास से भरपूर फल माना जाता है। इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्कराएं अधिक मात्रा में होती हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती हैं। सूखने के बाद इसमें पानी कम होने से इसकी मिठास और बढ़ जाती है, इसलिए यह कई रसदार फलों से अधिक मीठा महसूस होता है। खजूर में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन, हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। हालांकि इसमें प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए, खासकर मधुमेह के मरीजों को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *