images 1 1

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें हो रहीं रद्द, 3500 की टिकट 14000 रुपए में मिल रही

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्‍ली। इंडिगो एयरलाइन को मंगलवार और बुधवार को 200 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जबकि सैकड़ों उड़ानें देर से उड़ीं। नतीजतन हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे। बीते महीने ही एयरलाइन को अपनी 1230 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थी। दिसंबर के पहले चार दिनों में ही 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। इंडिगो संकट का असर हवाई टिकटों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। दिल्‍ली से मुंबई की टिकट भी 20 हजार रुपए से ज्‍यादा हो गई है। दिल्‍ली से पटना का किराया भी बढ गया है। दिल्‍ली से चंडीगढ की 3500 रुपए में मिलने वाली टिकट आज 14000 रुपए में मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *