news

हिंदी दिवस पर अमित शाह की युवाओं से अपील, कहा- मातृभाषा से न तोड़ें रिश्ता

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखने की अपील की, लेकिन अपनी मातृभाषा को नहीं भूलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की ताकत है। हर भाषा अपने साथ संस्कृति, इतिहास और परंपराएं लेकर चलती है। शाह ने अभिभावकों से बच्चों से मातृभाषा में संवाद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा बोलने में किसी तरह की झिझक या हीन भावना नहीं होनी चाहिए। शाह के मुताबिक, हिंदी देश में संवाद और संपर्क बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण भाषा है, लेकिन उसका विकास अन्य भारतीय भाषाओं के साथ मिलकर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *