op0htn3g preity zinta

करियर और परिवार के बीच संतुलन आसान नहीं: प्रीति जिंटा

मनोरंजन​

मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी के बीच करियर और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि काम और बच्चों की देखभाल साथ-साथ करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन परिवार और भरोसेमंद लोगों का सहयोग मिले तो यह जिम्मेदारी आसान हो सकती है। प्रीति ने महिलाओं को स्वाभाविक रूप से मल्टीटास्किंग बताया और अपनी मां का उदाहरण देते हुए घरेलू जिम्मेदारियों के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि हर महिला की परिस्थितियां अलग होती हैं और बिना मदद के काम व परिवार संभालना ज्यादा कठिन हो जाता है। अभिनेत्री ने प्राथमिकताओं के अनुसार समय बांटने को भी जरूरी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *