693678553888b hema malini emotio

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेहद भावुक हुई हेमा मालिनी, सांझा किया संदेश

मनोरंजन​

मुंबई। भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र का निधन बीते महीने 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित घर पर हो गया था। बॉलीवुड के हीमैन के निधन से उनके परिवार सहित प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है। आज उनके जन्मदिवस के मौके पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद कर रही है।
इसी बीच, उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक भावुक संदेश साझा किया, जिसने सभी का दिल छू लिया। धर्मेंद्र के निधन ने हेमा मालिनी की जिंदगी में गहरा खालीपन छोड़ दिया है। वह पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि पति के जाने के बाद उनका जीवन शून्य हो गया है और यह खालीपन हमेशा रहने वाला है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने लिखा, “धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो। दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है जब आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *