image 130 1024x576 1

सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंची

बड़ी ख़बरें 2

देश में खुदरा (फुटकर) महंगाई दर में लगातार 11वें महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में खुदरा महंगाई बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अगस्त में 4.82 प्रतिशत थी। इस वृद्धि का मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी आना है, जिनकी महंगाई दर 5.97% से बढ़कर 7.74% हो गई। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महंगाई दर बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है और निकट भविष्य में कटौती की संभावना से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *