-दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्री अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें
नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड की दस्तक के साथ आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दिल्ली समेत कई शहरों में उड़ानों पर बुरी तरह असर हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने गुरुवार को घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ रहे असर की जानकारी दी। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर लिखा- घने कोहरे के कारण, फ्लाइट ऑपरेशन अभी सीएटी-3 कंडीशन में हैं, जिससे देरी या रुकावट हो सकती है। हम यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस के लिए कृपया अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।


