6a58bc08d8123 tirupati 030853884 16x9 1

नई दान नीति से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर में 97 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड दान

बड़ी ख़बरें 2

तिरुपति बालाजी मंदिर में नई दान नीति लागू होने से पहले श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड स्तर पर दान दिया। देवस्थानम बोर्ड के अनुसार, 24 घंटे में लगभग 96.98 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने 1 लाख से 25 लाख रुपये तक दान किया, जबकि दो श्रद्धालुओं ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अर्पित की। 15 जुलाई से लागू नई नीति के तहत दानदाताओं को मिलने वाली कई आजीवन सुविधाओं में बदलाव किया गया है। टीटीडी का कहना है कि नई व्यवस्था से दान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *