नई दिल्ली/कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में नया चीफ व्हिप नियुक्त किया है। इस संबंध में लोकसभा स्पीकर को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्ति लागू करने का अनुरोध किया गया। इससे पहले पार्टी के एक बड़े समूह ने अलग रुख अपनाते हुए काकोली घोष दस्तीदार को अपना व्हिप घोषित किया था। बागी सांसदों ने संसद में अलग पहचान और बैठने की व्यवस्था की भी मांग की है। चीफ व्हिप का दायित्व सांसदों के बीच अनुशासन बनाए रखना और पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू कराना होता है।


