देहरादून में युवती की सरेराह निर्मम हत्या से गुस्साए व्यापारियों ने उठाए पुलिस पर सवाल

बड़ी ख़बरें 2

देहरादून। राजधानी देहरादून का सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र पलटन मार्केट सोमवार सुबह उस वक्त दहल उठा, जब मच्छी बाजार में एक 23 वर्षीय युवती की सरेबाजार चापड़ से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गुंजन उर्फ गुन्नू के रूप में हुई है। इस दुस्साहसिक वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूरा बाजार बंद कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पलटन बाजार, धामावाला, मोती बाजार और डिस्पेंसरी रोड सहित आसपास के तमाम इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *