मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होने की आहट दिल्ली में जमावड़ा सरकार गठन की कवायद तेज

भारत 2

इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले एक साल से जारी राजनीतिक अनिश्चितता अब खत्म होने की दिशा में बढ़ती दिख रही है। राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन की मियाद आगामी 12 फरवरी को समाप्त होने वाली है जिसे देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मणिपुर के 20 से अधिक विधायकों और गठबंधन सहयोगियों को तत्काल प्रभाव से दिल्ली तलब किया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए राज्य इकाई की अध्यक्ष अधिकारी मयूम शारदा देवी के नेतृत्व में विधायकों का एक बड़ा दल राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुका है। इंफाल हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए शारदा देवी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के विधायकों को बुलाया गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मणिपुर में जल्द ही जनता की सरकार की बहाली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *