WhatsApp Image 2026 06 30 at 12.50.16 PM

हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी बरामद किया

जुर्म 2

नई दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 जून को घायल युवक अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि किसी विवाद के दौरान आरोपी आदित्य उर्फ आदि ने धारदार हथियार से अंकित पर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *