image 4 1

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को लेकर उत्साहित है रणदीप हुड्डा

मनोरंजन​

मुंबई। अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन को लेकर अभिनेता रणदीप हुड्डा काफी उत्साहित हैं। अभिनेता रणदीप अब एक बार फिर इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के किरदार में नजर आने वाले हैं। रणदीप हुड्डा ने नए सीजन को लेकर कहा कि इस बार अविनाश का किरदार और भी मजबूत और गहराई से दर्शकों के सामने आएगा। इस बार कहानी पहले से ज्यादा एक्शन, इमोशन और रोमांच से भरपूर होने वाली है। उन्होंने बताया कि अविनाश अब सिर्फ अपराधियों से लड़ाई नहीं लड़ रहा है, बल्कि अपने परिवार, अपनी सच्चाई और अपने अस्तित्व को बचाने की जंग भी लड़ रहा है। अभिनेता के मुताबिक, इस बार कहानी का दायरा बड़ा है, एक्शन ज्यादा वास्तविक है और भावनात्मक संघर्ष भी पहले से कहीं ज्यादा गहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *