तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीना टी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएमआरएल-एक्सालॉजिक वित्तीय लेनदेन मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। एजेंसी ने उन्हें शुक्रवार को कोच्चि कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कुल नौ लोगों को नोटिस भेजे गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पहले की पूछताछ में मिले जवाबों के बाद ईडी ने आगे जांच का फैसला लिया। हाल ही में अदालत ने ईडी को जांच जारी रखने की अनुमति देते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच भी दी है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि नए दस्तावेज और पूछताछ से मामले में अहम जानकारी सामने आ सकती है।


