manpreet ayali 1779256974829 m

पंजाब की पंथक राजनीति में नया अध्याय, मनप्रीत अयाली ने थामा वारिस पंजाब दे का दामन

बड़ी ख़बरें 2

लुधियाना। पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने वारिस पंजाब दे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने पार्टी में शामिल कराया। अयाली पहले शिरोमणि अकाली दल से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कुछ समय पहले उन्होंने अपने पुराने दल से अलग होने का फैसला लिया था। उस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे किसी राष्ट्रीय या गैर-पंथक दल में शामिल नहीं होंगे। अब उनका वारिस पंजाब दे में जाना उनके पहले दिए गए बयानों के अनुरूप माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से पंजाब की पंथक राजनीति में नए समीकरण उभर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *