ANI 20260515048 0 1778899340550 1778899353812 58dbc021 c684 4311 b074 a418a63a56e8

कश्मीर में शराबबंदी की मांग को लेकर सीएम आवास घेरा

बड़ी ख़बरें 2

कहा- हम भीख मांग लेंगे पर शराब बंद कीजिए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी की मुख्य मांग कश्मीर घाटी में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू करने की है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। बीजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सरकार ने शराबबंदी पर जल्द कदम नहीं उठाया, तो पार्टी दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से लेकर उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित करनाह तक बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *