बलिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। शुक्रवार देर रात बांसडीह क्षेत्र के बड़का पोखरा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विशाल राजभर उर्फ अच्छे राजभर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस देर रात हुसैनाबाद इलाके में वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। तभी बाइक सवार कुछ युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।


